महराजगंज के दौरे पर आई केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाभार्थियों में बांटा 1143 करोड़ का ऋण
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- जिले में दो दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को शहर के नवीन मंडी परिसर में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत 40 हजार लाभार्भियों में 1143 करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया। इस दौरान स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पहले जिला मुख्यालय स्थित एक सभागार में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंची वित्त मंत्री का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने और मोदी सरकार की उपलब्धियां के बल पर भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने की अपील की। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज लोगों को ऋण लेने के लिए बैंकों के पास कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती है गारंटी प्रधानमंत्री दे रहे हैं मोदी की गारंटी के द्वारा आज छोटे उद्यमियों को बिना बिना किसी गारंटी के बैंकों से ऋण मिल रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल से घपला घोटाला रहित बीजेपी सरकार ने आम जनता तक विभिन्न योजनाओं के द्वारा उनके सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उन कार्यों के बल पर और जनता के हित में स्थिरता के साथ काम करने वाली सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाने का है। इन उपलब्धियां को लेकर आने वाले चुनाव में हम जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन अब कहीं दिखाई नहीं दे रही हर राज्य में टूट पड़ रही है पिछले 8 महीने से जितनी पार्टियां इकट्ठी हुई अब कहीं नजर नहीं आ रही
यह भी पढ़ें : अमृत सरोवर हादसे में पीड़ित परिवारों से मिले गोविंद मिश्रा, अजय राय ने फोन पर जाना हाल